कंट्रोल से बाहर हुई कोरोना की रफ्तार, 82 फीसदी मौतें सिर्फ 8 राज्यों से हैं, देखें राज्यवार आंकड़े

कंट्रोल से बाहर हुई कोरोना की रफ्तार, 82 फीसदी मौतें सिर्फ 8 राज्यों से हैं, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस ने एक बार फिर हाहाकार मचा दिया है। इस दूसरी लहर में आंकड़ों में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है। रोज आने वाले संक्रमित मामलों और मौतों के आंकड़े चिंताजनक हैं। विश्व स्तर पर 140,322,903 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 3,003,794 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 1929329 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 12953821 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 178769 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,50,61,919 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के रिकॉर्ड 2,73,810 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 1,619 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 1,44,178 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 86.00 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 12.81 फीसदी है। मृत्यु दर 1.19 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 11.56 फीसदी से कम है। 18 अप्रैल को 13,56,133 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 26,78,94,549 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 12,38,52,566 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 68,631 मामले आए, वहीं 503 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। वहीं उत्तर प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस से एक दिन में अब तक सर्वाधिक 129 लोगों की मौत हो गई जबकि 30,596 नए मामले सामने आए।

82 फीसदी मौतें केवल आठ राज्यों में

देश में 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 503 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद दिल्ली में 161, छत्तीसगढ़ में 170, यूपी में 127, गुजरात 110, कर्नाटक में 81, पंजाब में 68 और मध्य प्रदेश में 66 लोगों की मौत हुई। इन आठ राज्यों में कुल 1286 मौतें हुईं जो कुल 1570 मौतों का 81.9 फीसदी है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

44686

909941

7410

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

126

5200   

64

अरुणाचल प्रदेश

122

16809

56

असम

6615

216705

1135

बिहार

44701

277667

1749

चंडीगढ़

3625

29896

413

छत्तीसगढ़

128019

410913

5908

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

923

3876

4

दिल्ली

74941

766398

12121

गोवा

7052

59277

883

गुजरात 

61647

337545

5377

हरियाणा

42217

311339

3415

हिमाचल प्रदेश 

8696

66489

1190

जम्मू एंड कश्मीर 

11467

133168

2057

झारखंड

28010

133479

1456

कर्नाटक

133562

1014152

13351

केरल

94009

1140486

4929

लद्दाख

1647

10351

133

लक्षद्वीप

390

774

1

मध्य प्रदेश 

68576

334947

4557

महाराष्ट्र 

672037

3106828

60473

मणिपुर

255

29090

376

मेघालय

680

14038

153

मिजोरम

383

4509

12

नागालैंड

176

12285

94

ओडिशा

20180

346134

1944

पुडुचेरी

4468

42595

708

पंजाब

34190

257946

7902

राजस्थान

67135

344331

3151

सिक्किम

399

6161

136

तमिलनाडु

70391

907947

13113

तेलांगना

39154

314441

1838

त्रिपुरा

462

33178

394

उत्तराखंड

17293

104872

1868

उत्तर प्रदेश 

191457

650333

9830

वेस्ट बंगाल

49638

599721

10568

भारत में कुल मामले

1929329

12953821

178769


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।